चीन के ग्रामीण क्षेत्रोंं में भूस्खलन की दो घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। स्टेट मीडिया रिपोर्टस के मुताबित इस भूस्खलन से 30 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग लापता हो गए।चीन में सोमवार और बुधवार को हुए भूस्खलन में अब तक 30 लोग मरे हैं।
पढ़ें: डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग
जबकि 12 लापता लोगों को लगातार ढूंढने की कोशिश की जा रही है। चीन में पिछले हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के बाद ही भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की यह घटना गुईझाऊ प्रांत में हुई। पिछले हफ्ते चीन में शक्तिशाली ताइफून हाटो से 18 लोगों की मौत हो गई थी।