फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी को दिखाई हरी झंडी

Fri, 01 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फूड जांच के स्पेशल वाहन को गवर्नर सोलंकी ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर भारत की पहली मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी को चंडीगढ़ के प्रशासक व हरियाणा-पंजाब के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. वनीता गुप्ता, पूर्व डीएचएस वीके गगनेजा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड लेबोरेटरी में लोग दूध, पनीर, दाल सहित एक दर्जन से ज्यादा खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे। इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ 30 रुपये देने होंगे। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक  यह शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होगी।

सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक कोई भी व्यक्ति 30 रुपये देकर अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकता है। सैंपल देने के पांच से दस मिनट के भीतर टेस्टिंग रिपोर्ट भी मिल जाएगी। फिलहाल उत्तर भारत में ऐसी कोई लैब नहीं है। मोहाली में कुछ मोबाइल लैब हैं, जो सिर्फ दूध की जांच करती हैं।
विज्ञापन


दूध टेस्टिंग की विशेष मशीन मिली
चंडीगढ़वासियों को शुद्ध दूध मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक और कदम उठाया है। सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ को दूध टेस्टिंग की एक एक स्पेशल मशीन देगी। सोमवार को चंडीगढ़ में मशीन आ जाएगी। उसके बाद दूध पर पूरी तरह से सर्विलांस रखा जाएगा। दूध में क्या-क्या मिलावट होती है, उसकी एक जांच रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।

फूड सेफ्टी विंग के डेजिग्नेटेड आफिसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि शहर में दूध के मिलावट के बहुत कम केस सामने आते हैं। समय-समय पर दूध की जांच होती रहती है। यहां दूध में पानी के अलावा कोई दूसरी मिलावट देखने को नहीं मिली है। इसके बावजूद दूध को फिर से एक हाई लेवल स्टैंडर्ड की मशीन से चेक किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की कोई गुंजाइश न रहे। अलग-अलग कंपनी और दूधियों के दूध की जांच कर उसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी, ताकि आगे कुछ नई गाइडलाइंस तैयार की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें