फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां किराए पर मिल रहीं गर्लफ्रेंड मगर ये शर्त करनी होगी पूरी

Sat, 31 Mar 2018 09:33 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में किराए पर गर्लफ्रेंड मिलने का अनोखा मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसी गर्लफ्रेंड को किराए पर लेने से पहले थोड़े पैसे खर्च करने के अलावा एक शर्त भी माननी पड़ती है। शर्त यह है कि किराए पर ली गई लड़की को छूना मना है। 

विज्ञापन


पहली नजर में शर्त भले ही कड़ी लग रही हो, लेकिन इससे उन लोगों के अरमान पूरे हो सकते हैं जिन्हें किसी कारण से कोई लड़की भाव नहीं देती। दरअसल दक्षिणी चीन के शहर हुआन में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वाइटैलिटी सिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार पर आपको कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से आप जिसे चाहे चुन सकते हैं और बदले में उसके लिए सिर्फ 13.75 रुपये चुकाने होंगे। 

महज 13.75 रुपये चुकाकर आप अपनी मनपसंद लड़की के साथ 20 मिनट तक बिता सकते हैं। इस दौरान आप उसके साथ शॉपिंग, लंच या डिनर कर सकते हैं। इस शॉपिंग सेंटर का कहना है कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा। 
विज्ञापन


किराए की गर्लफ्रेंड के प्रति युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। शॉपिंग सेंटर की यह स्कीम कुछ उसी तरह की है जैसे कि हाइकु के फ्रेंडशिप कामर्शियल प्लाजा ने मात्र 13.75 रुपयों में एक घंटे के लिए छह बॉयफ्रेंड किराए पर उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें