फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरपोल के पूर्व चीफ मेंग की पत्नी ने जताया हत्या का शक, चीन सरकार को बताया क्रूर

Sat, 20 Oct 2018 04:25 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
interpol
विज्ञापन
इंटरपोल के पूर्व चीफ मेंग होंगवेई की पत्नी ने चीनी सरकार को क्रूर और गंदा बताते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि मेरे पति जिंदा होंगे। बीबीसी को फ्रांस में दिए साक्षात्कार में ग्रेस मेंग ने कहा कि चीनी सरकार ने उनके पति को रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरफ्तार किया। उन्हें लगता है कि यह राजनीतिक उत्पीड़न है। शक है कि उन्हें मार दिया गया है। 
विज्ञापन


ग्रेस मेंग ने बताया कि उन्हें भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फ्रांस में भी उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। चीनी सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती है। वह क्रूर और गंदी है, लेकिन वह इसके खिलाफ लड़ेंगी। वह नहीं चाहतीं कि किसी अन्य की पत्नी और बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। मेंग होंगवेई पिछले महीने चीन दौरे पर लापता हो गए थे। उन पर घूस लेने के आरोपों की जांच की घोषणा के बाद 7 अक्टूबर को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पुलिस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से वह चीन की हिरासत में हैं। 

चीन के दबाव में इंटरपोल : ताइवान 

ताइवान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन के दबाव में इंटरपोल ने अगले महीने होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार किया है। ताइवान ने इंटरपोल को पर्यवेक्षक के तौर पर जनरल एसेंबली की बैठक में इंटरपोल को शामिल होने का न्योता दिया था। ताइवान प्रमुख विलियम लाइ ने बताया कि इंटरपोल की अस्वीकृति अनुचित हैं, लेकिन हम जानते हैं इसके पीछे चीन का ताइवान पर प्रतिबंध है। हमारे प्रति चीन का रवैया बेहद अभिमानी रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें