फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग हवाई अड्डे की ओर जा रही बस टैक्सी से टकराई, पांच की मौत, 31 घायल

Fri, 30 Nov 2018 09:49 AM IST
भाषा, हांगकांग
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन

हांगकांग हवाई अड्डे की ओर जा रही एक बस की टक्कर एक टैक्सी से शुक्रवार को हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 31 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सिंग यी द्वीप पर हुई। स्थानीय मीडिया ने इस दुर्घटना की तस्वीरें जारी की हैं जिसमें टैक्सी का पिछला हिस्सा बिल्कुल क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। वहीं कोच का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल में हुई। स्थानीय मीडिया ने बस को ‘पर्यटक बस’ बताया लेकिन ऐसी खबर है कि इसमें हवाई अड्डे में काम करने वाले लोग सवार थे। 

टेलीविजन फुटेज में घायलों को अस्पताल ले जाने से पहले सड़क पर उनका उपचार करते दिखाया जा रहा है। उन्हें चार अस्पतालों में भेजा गया है। वहीं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक कई घायलों की हालत गंभीर है। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस तेजी से जा रही थी और उसने सड़क पर खड़ी एक टैक्सी में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें