फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : विवाद के बाद रोकी गई जीन में बदलाव कर बच्चियों को जन्म देने की प्रक्रिया

Wed, 28 Nov 2018 07:04 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AP
विज्ञापन

जीन में बदलाव कर बच्चियों को जन्म देने के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। दुनिया के पहले मामले का दावा करने वाले चीनी वैज्ञानिक ने बुधवार को बताया कि इस अत्यंत विवादास्पद प्रक्रिया को लेकर दुनियाभर में नाराजगी सामने आने के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


हे जियानकुई ने हांगकांग में आयोजित एक मेडिकल कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने एक एचआईवी संक्रमण ग्रस्त पिता के यहां जन्मीं दो बच्चियों के डीएनए में बदलाव किया। इस प्रयोग में कुल आठ दंपतियों ने स्वेच्छा से भाग लिया था, जिनमें एचआईवी संक्रमण ग्रस्त पिता और एचआईवी-निगेटिव माताएं शामिल थीं। 

हे ने कहा, ‘मुझे इस बात के लिए खेद जताना चाहिए कि अनपेक्षित रूप से परिणाम लीक हो गए।’ उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात की वजह से क्लिनिकल ट्रायल को रोक दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें