चीन के हेनान प्रांत में एक निजी रेस्ट हाउस में आग लगने की वजह से कम से कम 38 लोग मारे गए हैं और छह अन्य जख्मी हुए हैं।
ये जानकारी चीन की मीडिया ने दी है। आग लगने की ये घटना सोमवार रात की बताई जाती है। हालांकि आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।
चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने अपने फेसबुक पेज पर रेस्ट हाउस की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पेट्रोल स्टेशन के पीछे स्थित इमारत से आग की लपटें बाहर आती दिख रही हैं।