चीन की रॉकेट फोर्स ने अपनी आधुनिक डीएफ-16 मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल के साथ अभ्यास किया। ये बैलिस्टिक मिसाइल्स 1000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। भारत के कई शहर इस मिसाइल की रेंज में आ गए हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अपनी हथियार प्रणालियों को गुप्त रखने वाली पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एक वीडियो जारी किया है।
इस वीडियो में चाइना की मीडियम रेंज डीएफ-16 बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ सैन्य अभ्यास किया गया। चाइनीज आर्मी के शस्त्रागार में रॉकेट फोर्स इन मिसाइल्स का रखरखाव करती है। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चाइना ने कई लांच वाहनों पर इन बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया है।