फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाकों से दहला चीन, 6 की मौत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण चीन में सिलसिलेवार तरीके से 15 बम धमाके हुए हैं जिनमें 6 लोगों की मौत हो गई। इन धमाकों को अंजाम देने के लिए पार्सल बमों के इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। ये धमाके 10 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाकर किए गए।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी शिंहुआ के मुताबिक इन धमाकों में पार्सल बम का इस्तेमाल किया गया था। इन धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई और 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह धमाके चीन के राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी (1 अक्टूबर) के एक दिन पहले किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चीन के गुआंगशी प्रांत में करीब 13 जगहों को निशाना बनाकर यह बम धमाके किए गए। इनमें एक जेल, सरकारी कार्यालय और एक शॉपिंग सेंटर शामिल है।
विज्ञापन


(तस्वीरें: शिंहुआ)
विज्ञापन

इमारते हुईं धराशायी

बम के धमाके इतने जबरदस्त थे कि आस पास के कुछ इमारतें भी धराशायी हो गईं। धमाके की जगह के पास खड़ी कई गाड़ियों में आग भी लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग सड़कों पर आ गए।

लगातार हुए इन धमाकों से आस पास के लोग दहशत में हैं। वहीं पुलिस का यह कहना है कि धमाकों के लिए पार्सल बम के अलावा कई दूसरे तरह के बमों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। फिलहाल जांच जारी है।


यह धमाके ल्यूशेन राज्य और उसके आस पास के इलाकों में हुए हैं। इन धमाकों के पीछे किन लोगों का हाथ है यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें