फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चीनी ओबामा' का अंदाज और उनकी फर्जी अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शियाओ चिकुओ को कई लोग ‘चीन का बराक ओबामा’ कहते हैं। वो अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह दिखते तो हैं ही, बल्कि शियाओ को उन्हीं के अंदाज में भाषण देना भी आता है। ये बात अलग है कि ये भाषण किसी को समझ नहीं आता। शियाओ कहते हैं, “मेरी अंग्रेजी खराब है।
विज्ञापन


जब मैं स्टेज पर जाकर बोलता हूं तो कुछ असल अंग्रेजी तो कुछ फर्जी अंग्रेजी को मिला-जुला कर बोलता हूं।  ऐसे बोलता हूं जैसे बिल्कुल सही बोल रहा हूं।लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आता।”

शियाओ बताते हैं कि उनमें और बराक ओबामा में कुछ और भी समानता हैं, जैसे दोनों का ब्लड ग्रुप एक ही है, इसके अलावा दोनों के जन्मदिन में भी सिर्फ एक दिन का अंतर है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द ही आएंगे मूवी में

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार 29 वर्षीय शियाओ का संबंध एक साधारण परिवार से है और स्टेज आर्टिस्ट बनने से पहले वो दस साल तक फैक्ट्री मजदूर और सिक्योरिटी कार्ड की नौकरी कर चुके हैंशियाओ ने 2012 में एक टीवी टैलेंट हंट शो में हिस्सा लिया और तब से वो कई ऑनलाइन मिनी सिरीज और शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा बने हैं।

अब जल्द ही वो एक छोटे बजट की फिल्म में दिखाई देंगे।

शियाओ बताते हैं कि इस फिल्म में वो ओबामा की तरह दिखने वाले एक छोटे-मोटे गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के सेट पर लोग उन्हें ‘ओबामा’ ही बुलाते हैं और शियाओ को अकसर लोगों के साथ ओबामा वाले पोज में तस्वीरें खिंचाते देखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें