फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा शहर जहां हर शख्स की हैं तीन प्रेमिकाएं, आप भी जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत का डोनगुआन शहर इन दिनों दुनियाभर में अपनी अनोखी संस्कृति से चर्चा बटोर रहा है। संस्कृति, जो जरूरत को देखते-देखते पनप गई और अब डोनगुआन का हर नागरिक इसे अपना रहा है।
विज्ञापन


इस शहर को दुनिया भर में चीन की ‘सेक्स कैपिटल’के रूप में पहचाना जाने लगा है। यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड हैं। खास बात यह है कि यह बात किसी से छुपी नहीं है।

लड़की को यह जानकारी होती है कि वह जिसके साथ रिलेशन में है, वह किसी और के साथ भी नजदीकियां बनाता है, लेकिन कोई इस पर ऐतराज नहीं करता। दरअसल, डोनगुआन में ही देश के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे, आईफोन, आईपैड आदि का उत्पादन होता है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी कई अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित उत्पाद यहां तैयार किए जाते हैं, जिनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं के काम को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसे में पुरुषों के पास सीमित क्षेत्रों में काम के विकल्प होते हैं, कई को बेरोजगार भी रहना होता है। ऐसे पुरुष महिलाओं के लिए आसानी से समय निकाल लेते हैं। उनके पास लड़कियों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय होता है।

विज्ञापन

नौकरी ढूंढने के मुकाबले गर्लफ्रेंड खोजना सरल

चीन के पीपुल्स डेली ऑनलाइन में विस्तृत रिपोर्ट और तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड होना आम बात है। यही नहीं नौकरी ढूंढने के मुकाबले गर्लफ्रेंड खोजना अधिक सरल है।

ऐसे पुरुष जो उन फैक्ट्रियों में काम करते हैं, जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वह तो एक के बाद एक कई गर्लफ्रेंड बनाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भी पुरुषों के साथ नजदीकियां बढ़ाने में काफी दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ आसानी से शेयर कर लेती है।

सिचुआन प्रांत के 25 वर्षीय यी ने बताया कि डोनगुआन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक है। उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियां पैसे नहीं पुरुष में दिलचस्पी लेती हैं। यी अभी बेरोजगार हैं और उनकी प्रेमिका यी का पूरा खर्च उठाती है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें