फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चीनी समंदर में अमेरिकी नहीं कर पाएंगे घुसपैठ, पनडुब्बियां भी पकड़ लेगा चीन!

Sun, 25 Jun 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में हथियारों को लेकर होड़ में अव्वल रहने वाले चीन ने एक और नया हथियार तैयार किया है। इस बार उसने पानी के रास्ते दुश्मनों के पसीने छुड़ा देने वाली पनडुब्बियों की काट खोज निकाली है। चीन ने ऐसा डिवाइस बना लिया है, जो पानी के भीतर किसी भी गतिविधि को पकड़ लेगा और समय रहते चीनी नौसेना हमला कर उस दुश्मन को नष्ट कर देगी। चाहे वो पनडुब्बी ही क्यों न हो। चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ये दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी  डिटेक्टर है । 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे शंघाई में बनाया गया है, जिसकी जानकारी खुद चीन के सबसे बड़े शोध संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने दी है। संस्थान ने बताया कि 'सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे' नाम की ये डिवाइस समुद्र में छुपे खनिजों और दूसरी पनडुब्बियों का तेजी से पता लगाने में सक्ष्म है। बताया जा रहा है कि ये रियेक्टर हवा में रहकर भी खनीजों की सही जगह पता लगाने में सबसे आगे है। इसका इस्तेमाल नागरिक एवं सैन्य विमानों पर किया जा सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन की मिलिट्री इसे जल्द ही अपने खेमे में शामिल कर सकती है। डॉ. ली चॉन्ग ने बताया कि ये चीनी डिवाइज पुरानी पनडुब्बियों पर लगे डिवाइसों से इसलिए अलग है क्योंकि इसमें जो नई तकनीकियां इस्तेमाल की गई हैं, वो इसकी क्षमता का राज है। प्रोफेसर झांग झी ने कहा, 'इसका इस्तेमाल धरती पर खनिजों का पता लगाने और सागर में पनडुब्बियों का पता लगाने में किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें