चीन की एक वकील ने मानवाधिकार काम के लिए मिलने वाले अमरीकी पुरस्कार को लेने से इंकार कर दिया है। इस वकील का नाम वॉंग यू है और उन्हें शनिवार को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले अमरीकी बार एसोसिएशन के समारोह में औपचारिक तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
लेकिन इस समारोह से पहले यू ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है कि उन्हें पुरस्कार से नवाज़ा जाए। उनका कहना था इस पुरस्कार के जरिए चीनी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने उनके हवाले से दिए गए इस बयान को छापा है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि वॉंग यू पर इस पुरस्कार को खारिज करने के लिए दबाव डाला गया है क्योंकि उनपर सरकार की छवि बिगाड़ने के मामले में सुनवाई होनी है।