फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 के लिए चीन पहुंचे ओबामा के स्टाफ को चीनी अधिकारी ने लगाई फटकार

Sat, 03 Sep 2016 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बराक ओबामा - फोटो : Reuters
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके दल को हवाईअड्डे पर अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जैसे ही ओबामा का विमान उतरा, एक चीनी अधिकारी ने अमेरिकी अधिकारियों को दूर रखते हुए फटकारा कि यह देश और एयरपोर्ट उसका है। 

चीनी अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन के मद्देनजर एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सूसन राइस और व्हाइट हाउस के पत्रकार दल को भी छूट नहीं दी गई। 
विज्ञापन

ओबामा के करीब नहीं जा सके अमेरिकी अध‌िकारी 

ओबामा - फोटो : Reuters
आमतौर पर ओबामा की यात्रा के दौरान उनके साथ जाने वाले पत्रकार विमान की लैंडिंग के बाद विमान के नीचे खड़े हो जाते हैं ताकि ओबामा की विमान से उतरते फोटो ले सकें। चीनी अधिकारियों ने उन्हें दूर रखा। उनमें से एक तो व्हाइट हाउस स्टाफ पर चीख पड़ा।

एक महिला अमेरिकी अधिकारी ने उसे बताया कि यह अमेरिकी विमान है और उसके राष्ट्रपति हैं। इस पर चीनी अधिकारी बरस पड़ा-यह हमारा देश है। यह हमारा एयरपोर्ट है।  

इसके अलावा सूसन राइस और व्हाइट हाउस के सीनियर स्टाफ बेन रोड्स ने विमान के पास लगाई गई नीली रस्सी उठाकर ओबामा के पास जाने की कोशिश की तो इस पर वह चीनी अधिकारी नाराज हो गया और उसने राइस का रास्ता रोकने की कोशिश की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें