फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मीडिया की धमकी, दलाई लामा अरुणाचल गए तो बिगड़ेंगे भारत से संबंध

Mon, 06 Mar 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
दलाई लामा
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की प्रस्तावित यात्रा को लेकर चीन बौखला गया है। चीनी मीडिया ने धमकी दी है कि भारत को दलाई लामा के अरुणाचल दौरे कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सरकारी चीनी मीडिया ने सोमवार को कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट ला सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दलाई लामा 4 से 13 अप्रैल के बीच अरुणाचल की यात्रा पर होंगे। भारत ने उनकी अरुणाचल यात्रा का स्वागत कर चीन की धमकियों को नजरअंदाज किया है। दलाई लामा के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी रहेंगे।

चीनी सरकारी मीडिया ने कहा है कि भारत जानबूझकर चीन के साथ विवाद को हवा दे रहा है। जिसके कारण भारत को परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सरकारी मीडिया ने कहा है भारत अलगाववादी दलाई लामा को आध्यात्मिक गुरू मानता है। दलाई लामा को लेकर चीन हमेशा अनर्गल बयान देता रहता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चीन की धमकियों को भारत का करारा जवाब

दलाईलामा
चीन की तरफ से दलाई लामा की यात्रा पर उठाई गई आपत्तियों और धमकियों का भारत सरकार ने करारा जवाब दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि दलाई लामा एक एक धर्मिक गुरू हैं और धार्मिक उद्देश्यों से अरुणाचल की यात्रा पर जा रहे हैं, भला एक लामा किसी को क्या नुकसान पहुंचा सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति पहुंचाएगी। यही नहीं, चीन ने आगाह किया कि भारत दलाई लामा को चीन विरोधी गतिविधियों के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया न कराए।

भारत सरकार ने फैसला लिया है कि अरुणाचल में केंद्र सरकार के प्रतिनिधी दलाई लामा का स्वागत करेंगे। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र होने के नाते भारत में किसी को भी देश के किसी भी कोने में जाने से नहीं रोका जा सकता है। दलाई लामा तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू है और अरुणाचल में वह धार्मिक यात्रा करेंगे। वह आठ साल बाद तवांग बौद्ध मठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें