फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मीडिया बोला- अमेरिका में शटडाउन, ट्रंप सरकार के मुंह पर तमाचा

Sun, 21 Jan 2018 11:17 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में आए आर्थिक संकट पर चीनी मीडिया की ओर से ट्रंप सरकार पर तंज कसा है। चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी की ओर से कहा गया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आया शटडाउन ट्रंप सरकार के मुंह पर तमाचा है। चीनी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन में चली आ रही बड़ी गलतियों की वजह से ये शटडाउन हुआ है।

विज्ञापन


ये हालात उस वक्त सामने आए हैं, जब ट्रंप सरकार अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर रही है। चीनी मीडिया ने इसके पीछे कई कारणों को उजागर किया, जिसमें अमेरिका के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते समेत कई समझौते से पीछे होना भी शामिल है।

हालांकि, एजेंसी की ओर से शटडाउन पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इसे चीन की जनता का नजरिया बताया गया है। दरअसल, पश्चिमी लोकतांत्रिक व्यवस्था का डेवलप्ड वर्ल्ड में अहम योगदान रहता है, इसलिए आज जो अमेरिका में हो रहा है, वो विश्वभर के लोगों पर असर डालेगा।
विज्ञापन


ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की पहली वर्षगांठ पर अमेरिका में शटडाउन की नौबत आ गई है, क्योंकि सरकारी खर्चों को लेकर अहम आर्थिक विधेयक पर ट्रंप प्रशासन संसद की मंजूरी नहीं मिल सकी है। राजनीतिक खतरे के बीच विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों ने उल्लेखनीय एकजुटता दिखाते हुए संघीय सरकार के संचालन संबंधी खर्च के उपायों पर रोक लगा दी।

यह शटडाउन राष्ट्रपति ट्रंप और न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट सीनेटर चक शूमर के बीच व्हाइट हाउस में अंतिम मिनट पर होने वाली बातचीत के बाद आया। अमेरिकी सीनेट के फैसले से ट्रंप प्रशासन को गहरा धक्का लगा है, क्योंकि अब देश में सरकारी कामकाज ठप हो जाएंगे और कई विभागों में कामकाज रुक जाएगा। साथ ही लाखों कर्मचारियों को बिना वेतन के घर बैठना पड़ जाएगा। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें