फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ उड़ाए 1,374 ड्रोन

Thu, 03 May 2018 12:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की एक कंपनी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 13 मिनट में लगातार 1,374 ड्रोन उड़ाए हैं। यह सभी ड्रोन एक किलोमीटर के दायरे में उड़े। चीनी यूएवी कंपनी इहांग इगरेट ने अमेरिकी तकनीकी कंपनी द्वारा 156 ड्रोन उड़ाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चीनी कंपनी ने फरवरी में दक्षिण कोरिया में विंटर ओलंपिक्स के दौरान 1,218 ड्रोन के फॉर्मेशन (आकार) का निर्माण किया था।

विज्ञापन


इहांग द्वारा जारी बयान में कहा गया है- रविवार को रात की एक प्रस्तुति के दौरान चीन के पर्यटक शहर जियान में ड्रोन ने 16 अलग-अलग तरीकों से थ्रीडी फॉर्मेशन बनाया। जिसमें एक ऊंट, बुद्ध और हाई स्पीड ट्रेन का फॉर्मेशन शामिल है। चीन ने अपने तकनीकी क्षेत्र में काफी तेजी से विकास किया है। जिसके जरिए वह देश में ही दुनिया की अग्रणी कंपनियों का निर्माण करके विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम कर रहा है। जिसमें सेमीकंडक्टर, रोबोट और ड्रोन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान बनाए गए ड्रोन फॉर्मेशन के जरिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की विदेश नीति पहल को ट्रिब्यूट दिया गया है। इसमें उनके मशहूर राजनीतिक नारे वन बेल्ट वन रोड की झलक देखने को मिली। अगस्त में भी दूसरी चीनी कंपनी डब्ल्यूएल इंटैलिजेंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एक साथ सबसे ज्यादा डांस करने वाले ड्रोन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इसके बाद इस रिकॉर्ड की बराबरी इटली की एक कंपनी कर पाई थी जिसने 1,372 रोबोट को एक साथ डांस करवाया था। इस साल की शुरुआत में इहांग ने एक ऐसे वाहन के टेस्ट का परीक्षण पूरा कर लिया था जो 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है और एक शख्स को अपने साथ ले जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें