फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर व हिंद महासागर में चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

Fri, 06 May 2016 03:12 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
चीन सेना ने शुरू किया सैन्य अभ्यास - फोटो : china army
विज्ञापन
चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर और पश्चिम प्रशांत में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। इसमें उन्नत युद्धपोत, हेलीकॉप्टर और विशेष युद्धक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस विवादित दक्षिण चीन सागर पर चीन अपना दावा कर रहा है, जिसका वियतनाम, फिलीपींस, मलयेशिया और ब्रुनेई समेत अन्य एशियाई देश विरोध कर रहे हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इस वार्षिक सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को हैनान प्रांत के नौसेना बंदरगाह सान्या से चीन के नानहाई बेड़े के तीन नौसेना जलपोत रवाना हो गए।
विज्ञापन


इन जलपोतों में मिसाइल विध्वंसक हेफेई, मिसाइल फ्रिगेट सान्या और आपूर्ति करने वाला होनघू शामिल हैं। बाद में इसमें मिसाइल विध्वंसक लांझोउ और गुआंगझोउ के साथ मिसाइल फ्रिगेट युलिन भी शामिल की जाएगी, जो फिलहाल अन्य जगह तैनात हैं।

इसके अलावा इस सैन्य अभ्यास में तीन हेलीकॉप्टर और दर्जनों विशेष युद्धक सैनिक शामिल हो रहे हैं। दक्षिण चीन सागर, पूर्वी हिंद महासागर और पश्चिम प्रशांत में सैन्य अभ्यास के लिए बेड़े को तीन समूहों में बांटा जाएगा। चीनी नौसेना का कहना है कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य जलपोतों, विमानों और अन्य बलों के बीच बेहतर तालमेल व तत्परता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें