फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के रास्ते भारत को घेरने की फिराक में चीन

Tue, 05 Jul 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : thedailystar
विज्ञापन
भारत को चारों ओर से घेरने में लगा चीन एक और कूटनीतिक कदम उठा रहा है। खबर है कि चीन बांग्लादेश को 9 अरब डॉलर (तकरीबन 603 अरब रुपए) का लोन सस्ती दरों पर देने का विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश इस रुपए से 6 रेल परियोजनाओं पर काम करेगा।
विज्ञापन


चीन के अधिकारिक मीडिया के मुताबिक इन रेल परियोजनाओं में से एक भारत के करीब से होकर गुजरेगी। चीन की मीडिया ने यह भी कहा है कि यह रेल परियोजनाएं ढाका को घरेलू औद्योगिक क्षेत्रों और भारतीय सीमा से जोड़ेंगी।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश ने रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए 30 अरब डॉलर की परियोजना तैयार की है। इसमें चीन बांग्लादेश की सहायता करेगा। अखबार के मुताबिक चीन की इस मदद से उसकी पकड़ बांग्लादेश में और भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चीन-बांग्लादेश के बीच बढ़ते संबंध भारत के लिए चिंता का सबब बन सकते हैं

- फोटो : dailysun
चीन और भारत के बीच बढ़ती तनातनी के बीच बांग्लादेश एक मुख्य एरिया बन गया है। अखबार के मुताबिक चीन पूरे एशिया में कारोबारी विस्तार करने और सिल्क रूट तैयार करने की रणनीति के तहत ही बांग्लादेश में रेल नेटवर्क का विस्तार का कदम उठाया गया है।

अखाबर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, 'चीन की ओर से बांग्लादेश को सस्ता लोन दिया जाना जरूरी था। हालांकि चीन और बांग्लादेश के बीच बढ़ते संबंध भारत के लिए चिंता का सबब बन सकते हैं। लेकिन यह गलत नहीं होगा यदि बांग्लादेश और चीन के बढ़ते आर्थिक संबंधों से नई दिल्ली पर दबाव पड़ता है। इससे भारत पर बांग्लादेश के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का दबाव होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें