फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत, पाक के बीच सीजफायर समझौते का पालन करने का चीन ने किया स्वागत

Fri, 01 Jun 2018 03:17 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी रोकने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के भारत और पाकिस्तान के फैसले का स्वागत किया। चीन ने उम्मीद जताई कि दोनों देश उपयुक्त तरीके से अपने मतभेद सुलझाएंगे।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 29 मई को हॉटलाइन पर बातचीत के दौरान जम्मू कश्मीर में सीमा पार से गोलीबारी रोकने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने पर सहमति जताई। 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया, ‘हम दोनों पक्षों की ओर से सकारात्मक कदम की सराहना करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष वार्ता और विचार-विमर्श के जरिए अपने विवाद सुलझा सकते हैं और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता कायम रख सकते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें