चीनी अधिकारियों ने रविवार को सफलतापूर्वक विश्व के सबसे लंबे और ऊंचे कांच के पुल की सुरक्षा को दो टन की ट्रक चलाकर जांच की। यह कांच का पुल मध्य हुनान प्रांत में हैं जिसकी शुरूआत अगले महीने होने वाली है।
जमीन से 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पुल झैंगजियाजी में दो चट्टानों के बीच खड़ी है। इस 430 मीटर लंबे पुल की मजबूती पर जनता को विश्वास में लेने के लिए 20 वालंटियर ने कांच को हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया।
इसके बाद एक आल-टेरेन वाहन से 11 वालंटियर को लेकर पूरे टूटे कांच पर चलाया गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के मुताबिक, फिर वालंटियर की अगली टीम ने दोबारा कांच को तोड़ने का प्रयास किया जिससे सतह पर कुछ दरार के हुआ मगर कांच टूटा नहीं।
यह पुल तीन बाई साढ़े चार मीटर और 15 मीमी मोटी तीन परत की टेंपर्ड कांच से बना हुआ है जो कि 99 टुकड़ों में बंटा है। क्षतिग्रस्त होने पर इसके प्रत्येक टुकड़े को बदला जा सकता है। झैंगजियाजी के ग्रैंड कैन्यन दर्शनीय क्षेत्र में पिछले वर्ष देश-विदेश से कुल 12 लाख पर्यटक आए थे।
Published By Rahul Sankrityayan