अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटे चीन ने एशिया की सबसे लंबी एकल सुरंग तैयार कर ली है। 16 किलोमीटर लंबी इस एकल सुरंग में दोहरे ट्रैक लगे हैं। इसे हाईस्पीड ट्रेनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह शांग्जी प्रांत के हाईस्पीड रेल लाइन का हिस्सा है। इसे तैयार करने वालों की मानें, तो यह सुरंग किनलिंग पहाड़ को काटकर गुजरती है। जिस लाइन पर यह सुरंग पड़ती है, वह 643 किलोमीटर लंबी लाइन है। इस लाइन पर ट्रेन 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।
इस सुरंग की मदद से इस प्रांत के दो शहरों के बीच का 16 घंटे का सफर सिर्फ तीन घंटे में तय हो सकेगा।
Published By Rahul Sankrityayan