फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन बनाएगा विश्व का सबसे गहरा, लंबा और तेज रफ्तार रेल स्टेशन

Fri, 30 Sep 2016 05:16 AM IST
एजेंसी/ शंघाई
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
चीन अपने सबसे मशहूर महान दीवार पर विश्व का सबसे गहरा, लंबा और तेज रफ्तार का रेल स्टेशन बनाने की योजना बना रहा है। इसकी तैयारी चीन 2022 के शीत ओलंपिक को देखते हुए कर रहा है। चीन के राष्ट्रीय पर्यटन विभाग के अनुसार, चीन इस स्टेशन को महान दीवार के सर्वाधिक देखे जाने वाले जगह बडालिंग में बनाएगा। इस जगह पर चीन के नए साल वाले सप्ताह के दौरान केवल एक दिन में 30 हजार पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन


बडालिंग स्टेशन को जमीन से 102 मीटर नीचे और 36 हजार वर्ग मीटर वाले क्षेत्र में बनाकर विश्व का सबसे गहरा, लंबा और तेज रफ्तार वाला स्टेशन बनाया जाएगा। इतने क्षेत्र में पांच सॉसर खेल के मैदान बन जाएंगे। यह स्टेशन एक रेलवे नेटवर्क के साथ रहेगा जो शीत ओलंपिक होस्ट करने वाले बीजिंग और झांगजियाकोउ शहरों को जोड़ेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बडालिंग स्टेशन महान दीवार के अंदर पहाड़ों में दौड़ेगा। इसे बनाने के लिए अत्याधुनिक विस्फोटक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि यूनेस्को के विश्व सांस्कृतिक स्थल को कोई नुकसान ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें