चीन एक सुपर शक्तिशाली रॉकेट पर काम कर रहा है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में नासा की तुलना में भारी पेलोड भेज सकेगा। चीनी अंतरिक्ष विशेषज्ञ लॉन्ग लिहाओ ने सोमवार को यह जानकारी साझा की।
चाइनीज अकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के वरिष्ट अधिकारी लिहाओ ने कहा, 2030 तक लॉन्ग मार्च-9 रॉकेट तेयार हो जाएगा, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में 140 टन वजन ले जाने में सक्षम होगा। वर्तमान में पृथ्वी की निचली कक्षा में टीवी और अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट चक्कर काट रहे हैं।
लॉन्ग मार्च-9 का व्यास 10 मीटर होगा और इसमें चार शक्तिशाली बूस्टर लगे होंगे। प्रत्येक बूस्टर का व्यास पांच मीटर होगा। बता दें कि नासा 130 टन वजन ले जाने में सक्षम एक रॉकेट पर काम कर रहा है, जो 2020 तक तैयार होगा।