फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य क्षमता बढ़ाने में लगा चीन, एक साथ किया तीन हाइपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण

Sun, 30 Sep 2018 09:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में चीन ने तीन तरह के हाइपरसोनिक विमान मॉडल का एक साथ सफल परीक्षण किया है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इन हाइपरसोनिक विमानों की गति घटाई या बढ़ाई जा सकती है। चीनी सरकारी मीडिया ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में हाइपरसोनिक विमान मॉडल के सफल परीक्षण की पुष्टि की। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर को ज्यूक्वान सैटेलाइट लांच सेंटर से एक साथ हाइपरसोनिक विमान मॉडल का परीक्षण किया गया, जिसकी फुटेज भी उपलब्ध है। इन्हें अलग-अलग आकार में डिजाइन किया गया था, जिसे डी18-1एस, डी18-2एस और डी18-3एस कोड नाम दिया गया था। यह पहला मौका है जब चीन एक साथ तीन हाइपरसोनिक विमान मॉडल का सफल परीक्षण किया है। 

पिछले महीने चीन ने पहली बार स्टारी स्काई-2 नामक अत्याधुनिक हाइपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया था, जिसकी रफ्तार 7,344 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। यह ध्वनि की गति से छह गुना तेज है। इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि वह दो घंटे में चीन से इक्वाडोर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें