फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने इस साल में जीडीपी दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी रखा

Sun, 05 Mar 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
चीन ने अपने रक्षा बजट में इस साल सात फीसदी इजाफा करने की घोषणा की है। वहीं इस साल के लिए जीडीपी विकास दर का लक्ष्य 6.5 फीसदी के आसपास निर्धारित किया है। यह दर सरकार की रिपोर्ट में दर्ज है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ली केकियांग चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र के उद्घाटन समारोह में इस दर को पेश करेंगे। गौरतलब है कि 2016 में जीडीपी की विकास दर का लक्ष्य 6.5 से सात फीसदी के दायरे में रखा गया था।

वहीं चीन ने  पिछले रक्षा बजट के मुकाबले से इस साल कम रखा है। हालांकि 2017 में ड्रैगन अपने रक्षा बजट में 145 अरब डॉलर खर्च करेगा, जो भारत के 2017-18 के रक्षा बजट से तीन गुना से भी ज्यादा होगा। 12वें नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र की प्रवक्ता फू यिंग ने कहा कि चीन अपनी जीडीपी का 1.3 फीसदी रक्षा पर खर्च करेगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रक्षा बजट में 10 फीसदी इजाफा करने की घोषणा के जवाब में चीन ने अपने रक्षा बजट में सात फीसदी की वृद्धि करने का फैसला लिया है। इसको चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से अमेरिका के संरक्षणवादी रुख के बावजूद ग्लोबलाइजेशन के पथ पर चीन के मजबूती से बने रहने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। शी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इस बाबत घोषणा की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें