फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के बचाव में आया चीन, बोला- आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे पाकिस्तान

Fri, 27 Oct 2017 12:05 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
Xi Jinping
विज्ञापन
चीन ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उसके आतंकवाद विरोधी प्रयासों की सराहना की है। चीन की ओर से यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने देश में आतंकवादी संगठनों का खात्मा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया था।
विज्ञापन


पढ़ें:  चीन की OBOR को लगेगा झटका, भारत के साथ जापान उठाएगा बड़ा कदम

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए हैं। इससे पहले भी जब आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहने में पाकिस्तान की आलोचना की गई तब भी चीन उसके बचाव में हमेशा आगे आता रहा है। 

गेंग ने कहा कि हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करनी चाहिए। टिलरसन के पाकिस्तान दौरे पर गेंग ने कहा कि चीन आतंकवाद सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन करता है।
विज्ञापन

 
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री टिलरसन और सुषमा स्वराज ने बुधवार को मीडिया से कहा था पाकिस्तान आतंकवादी समूहों पर कार्रवाई करने की बात कहता है लेकिन धमकी देने से बाज नहीं आता है। आतंकियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पढ़ें:  पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर, चीन कर रहा मदद

टिलरसन ने कहा है कि हम आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत को पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन देते हैं। भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए, गेंग ने कहा, ‘हम मैत्रीपूर्ण सहयोग विकसित करने के लिए दुनिया में भारत, पाकिस्तान और अन्य सभी देशों का स्वागत करते हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें