फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने जब्त किया अंडरवाटर ड्रोन अमेरिका को वापस लौटाया

Tue, 20 Dec 2016 09:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
चीन ने पिछले सप्ताह दक्षिण चीन सागर में जब्त किया गया मानवरहित अंडरवाटर ड्रोन मंगलवार को अमेरिका को वापस लौटा दिया। चीन और अमेरिका के बीच बहस के बाद चीन ने यह ड्रोन वापस लौटा दिया। चीनी रक्षा मंत्रालय के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक चीन और अमेरिका के बीच सामान्य बातचीत के बाद 20 दिसंबर को यह ड्रोन अमेरिका को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 
चीनी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। अमेरिकी सर्वे शिप द्वारा दक्षिण चीन सागर में संचालित यह ड्रोन चीनी नेवी ने जब्त कर लिया था और कथित तौर पर उसे लौटाने से भी इंकार कर दिया था।

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने एक बयान में चीन द्वारा ड्रोन को जब्त किये जाने को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया था। पेंटागन की ओर से भी चीन द्वारा ड्रोन के लौटाये जाने की पुष्टि की गई है। शुरू में चीनी सेना ने कहा था कि ड्रोन संबंधी घटना से उचित तरीके से निपटा जाएगा, लेकिन ट्रंप के ट्वीट के बाद कहा कि इसे ‘सफलतापूर्वक सुलझा लिया जाएगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमें नहीं चाहिए ड्रोन चीन ही रख ले'

- फोटो : file photo
ट्रंप ने ट्वीट किया था, चीन ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से अमेरिकी नौसेना के एक अनुसंधान ड्रोन को चुरा लिया है। इसे पानी से निकालकर एक दुस्साहस पूर्ण कदम के तहत चीन ले जाया गया है। अगले दिन उन्होंने फिर ट्वीट कर लिखा कि हमें चीन को बता देना चाहिए कि उनके द्वारा चुराया गया ड्रोन हमें वापस नहीं चाहिए, इसे वे ही रख लें। हालांकि चीन ने ड्रोन चुराये जाने के इस आरोप का खंडन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें