फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कर्मचारियों, विद्यार्थियों और बच्चों के रोजा रखने पर प्रतिबंध

Tue, 07 Jun 2016 01:55 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
चीन ने सोमवार को रमजान की शुरुआत के साथ ही मुस्लिम क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और बच्चों के रोजा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी वेबसाइटों पर यह जानकारी दी गई है। चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी आधिकारिक तौर पर नास्तिक है और कई वर्षों से शिंजियांग प्रांत में रहने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और बच्चों पर बैन लगता आया है। चीन के इस अशांत प्रांत में एक करोड़ से ज्यादा मुस्लिम उइघुर समुदाय के लोग रहते हैं। चीन सरकार ने रेस्तरां भी खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में अक्सर उइघुर मुसलमानों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच झड़प देखने को मिलती है। बीजिंग इस क्षेत्र और चीन में कहीं भी हमलों के लिए उन उइघुर आतंकियों को जिम्मेदार ठहराता है जो कथित आजादी के लिए लड़ रहे हैं। शिंजियांग में कई स्थानीय सरकारी विभागों ने अपनी वेबसाइटों पर पिछले हफ्ते नोटिस पोस्ट किया जिसमें रमजान के दौरान रोजा रखने पर प्रतिबंध की बात कही गई है।

मध्य शिंजियांग के कोरला शहर की सरकारी वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है, ‘पार्टी के सदस्य, सरकारी कर्मचारी, छात्र और बच्चे रमजान में रोजा न रहें और किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल न हों।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें