डोनाल्ड ट्रंप के साथ शी जिनपिंग
- फोटो : फाइल फोटो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली आधिकारिक यात्रा को लेकर चीन उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच किसी तरह मनमुटाव सामने न आए चीन इस बारे में काफी संजीदा है।
पढ़ें: उत्तर कोरिया के खिलाफ सभी देश सख्त कार्रवाई करें: ट्रंप
बता दें कि एशियाई देशों की यात्रा के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे। चीन के अधिकारियों ने ट्रंप की इस यात्रा को दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिए ‘ऐतिहासिक पल’ बताया है। ट्रंप का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब शी जिनपिंग को दोबारा चीन का राष्ट्रपति पद संभाले एक पखवाड़ा भी नहीं हुआ है।
पढ़ें: कौन है अमेरिकी चर्च में 26 लोगों की जान लेने वाला संदिग्ध?
चीन के उप विदेश मंत्री झेंग जेगुआंग ने सरकारी मीडिया से कहा कि चीन और अमेरिका दोनों ही ट्रंप की इस यात्रा को ऐतिहासिक लिहाज से सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप एवं उनके परिवार को चीन ‘स्टेट विजिट-प्लस’ का अनुभव प्रदान करेगा।