फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: अब रोबोट बनेगा डॉक्टर, टेस्ट में मिले सबसे ज्यादा नंबर

Wed, 08 Nov 2017 01:13 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
symbolic picture
विज्ञापन
चीन में रोबोट ने सबको हैरान करते हुए डॉक्टरों के लिए राष्ट्रीय स्तर के क्वालिफिकेशन टेस्ट पास कर लिया। इतना ही नहीं रोबोट ने टेस्ट में अधिक नंबर भी हासिल किए। अनहुई क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने बताया कि रोबोट ने नेशनल पास नंबर 360 से कही अधिक 456 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन में एयरपोर्ट ट्रांजिट रेल बनाने का काम शुरू, 160 किमी/घंटे होगी स्पीड

इस रोबोट को अग्रणी चीनी तकनीकी कंपनी आईफ्लाईटेक और शिंगुआ यूनिवर्सिटी ने मिल कर बनाया है। इस साल अगस्त में हुई परीक्षा में करीब 5.30 लाख लोग शामिल हुए थे। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को घोषित किया गया।

परीक्षा पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रोबोट ने निर्धारित परीक्षा कक्ष में सामान्य आदमी की तरह बिना किसी इंटरनेट या सिगनल के बिना समान समय में समान प्रश्नों के जवाब दिए। कंपनी आईफ्लाईटेक के अनुसार नकल रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन अगले साल तिब्बत में बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम

इस टेस्ट में सामने आया कि रोबोट को पास स्व अध्ययन और समस्या को हल करने की क्षमता में दक्षता प्राप्त है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि भविष्य में इन रोबोट का प्रयोग अस्पतालों में डॉक्टरों का सहयोग और रोगियों को देखने, रिहायशी क्षेत्रों और घरों में किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें