चीन की सरकारी मीडिया ने रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि युद्ध की स्थिति में अपने दूरदराज की सीमाओं की विरोधियों से रक्षा करने के लिए चीन को एक लंबी दूरी की सामरिक बमवर्षक विमान को विकसित करने की जरूरत है।
बीजिंग लगातार तेजी से अपनी नौसैनिक शक्ति का विस्तार कर रही है। इसके लिए वह अपने रक्षा खर्च में लगातार दोहरे अंकों में बढ़ोतरी कर रही है। अपने जल सीमाओं को सुरक्षित करने के इरादे से चीन ने अपना पहला विमान वाहक पोत भी समुद्र में उतारा है। लेकिन हाल में हुए एक सैन्य बैठक में देश की वायु सेना को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया गया।
इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी की प्रशांत महासागर के दूरदराज इलाको में बमबारी के लिए सेना को एक लम्बी दूरी के सामरिक बमवर्षक विमान की आवश्यकता है।