फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: मस्जिद ढहाने की थी तैयारी, मुस्लिमों के विरोध के आगे झुकी सरकार 

Fri, 10 Aug 2018 06:19 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में इस्लाम के विरुद्ध वहां की कम्युनिस्ट सरकार कई विवादित कदम उठाती रही है। इसी के तहत चीन के पश्चिमी प्रांत निगजिया में एक नव निर्मित मस्जिद को ध्वस्त करने की योजना है। लेकिन सैकड़ों हुई समुदाय के मुस्लिमों ने जब इसके विरोध में बीजिंग का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया तो मस्जिद गिराने की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई।

विज्ञापन


चीन में झंजियांग प्रांत के उइगर मुस्लिमों के बाद हुई मुसलमानों का दूसरा बड़ा जातीय समूह है। मस्जिद ध्वस्त करने की सरकारी योजना को विफल करने के मकसद से वेजाऊ ग्रांड मस्जिद के बाहर देर रात से ही लोग एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

यह मस्जिद प्याज के आकार के नौ गुंबद और चार ऊंची मीनारों के साथ हाल ही में बनाई गई है। शहर के अधिकारियों ने तीन अगस्त को नोटिस जारी कर कहा था कि मस्जिद निर्माण से पहले उचित परमिट नहीं लिया गया था। नोटिस में कहा गया कि मस्जिद शुक्रवार को जबरन ध्वस्त कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के चलते ध्वस्तीकरण के काम में देरी होती रही। इस आदेश के कारण ग्रामीणों के बीच जबरदस्त गुस्सा है। हुई मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद के बाहर चीनी अधिकारियों से इस कदम को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

हांगकांग के साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक, लोगों का आक्रोश देखते हुए काउंटी प्रमुख ने मस्जिद का दौरा किया और लोगों को घर जाने के लिए कहा। उन्होंने हुई मुस्लिमों से वादा किया कि जब तक शहर द्वारा पुनर्निर्माण योजना पर सहमति नहीं बनती, तब तक सरकार इस नई मस्जिद को हाथ नहीं लगाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

गुंबदों के आकार पर चीनी अधिकारियों को आपत्ति

चीन में मुस्लिम व ईसाई समेत कई धर्मों पर राष्ट्रपति शी जिनपगिं की ‘सीनिसाइज रिलीजन’ नीति को थोपा जा रहा है। इसी के तहत मस्जिद के गुंबदों का आकार चीनी सरकारी ढांचे की सिफारिशों से अलग प्याज के आकार में किया गया है। चीनी अधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं।

चूंकि चीन में जो लोग विदेशी धर्म को स्वीकार कर लेते हैं उसे सीनिसाइजेशन कहा जाता है। जबकि देश में सभी धार्मिक समुदायों को चीनी संस्कृति का हिस्सा बनने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चायना की नीतियों को अपनाना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें