फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन ‘शांगरीला ऑफ द वर्ल्ड’ शुरू

Fri, 06 Jan 2017 03:49 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : Xinhua
विज्ञापन
चीन ने बृहस्पतिवार को सबसे लंबी बुलेट ट्रेन ‘शांगरीला ऑफ द वर्ल्ड’ सेवा की शुरुआत की। यह हाईस्पीड ट्रेन चीन के दक्षिणपश्चिम युननान प्रांत की राजधानी कुनमिंग से बीजिंग के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन 2760 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में पूरे करेगी।’ 
विज्ञापन


इस रेलगाड़ी का नाम शांगरीला के लोकप्रिय रिजॉर्ट के नाम पर रखा गया है। इस नाम का सबसे पहले प्रयोग ब्रिटेन के उपन्यासकार जेम्स हिल्टन ने अपने उपन्यास लॉस्ट हॉरिजन में किया था। कुनमिंग से बीजिंग तक ट्रेन में द्वितीय श्रेणी की सीट के टिकट की कीमत 11270.57 रुपये (166 डॉलर या 1147.5 युआन) है। 

इससे पहले चीन में सबसे लंबी दूरी की बुलेट ट्रेन 2298 किलोमीटर बीजिंग से गुआंगझू तक 2012 में चलाई गई थी। इसके अलावा चीन ने 20000 किलोमीटर हाईस्पीड रेल लाइनें बिछाईं हैं, जो चीन के ज्यादातर राज्यों को जोड़ता है। चीनी सरकार का कहना है कि इस दूरी को बढ़ाकर 2030 तक 45000 किलोमीटर करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें