डोकलाम में भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद गहराने की आशंका बनने लगी है। जिसकी वजह है डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों का बढ़ता जमावड़ा। चीन डोकलाम मुद्दे को एक बार फिर तूल देने की तैयारी में है, इसी कड़ी में उसने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के अलावा सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है। बता दें कि पहले भी इस विवादित क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क निर्माण के बाद भारतीय खेमे ने इसका विरोध जताया था, जिसकी वजह से 78 दिनों तक दोनों देशों में गतिरोध बना रहा था।
पढ़ें: खत्म नहीं हुआ तनाव, डोकलाम पर फिर से बड़ी फौज तैनात कर रहा है चीन
भारत ने चीन के इस नये निर्माण पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। जोकि पूर्व सैनिकों की फेस ऑफ साइट से 10 किमी के आसपास है। सूत्रों के मुताबिक PLA इस सड़क के विस्तार के लिए निर्माण सामग्री और बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहा है।
PLA पिछले कुछ सालों से इस सड़क पर अधिकार जमा रहा है और नियमित रूप से क्षेत्र में गश्ती दल भेजता है। और ये ऐसे वक्त में हो रहा है जब चीन और भारत ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन पर मिलिट्री फोर्स का स्तर बढ़ा दिया है।
पढ़ें: ड्रैगन से डरने की जरूरत नहीं, गीदड़ भभकी देना उसका स्वभाव, जानिए दोनों की ताकत...
सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं। चीन में सत्ता परिवर्तन होने वाला है, हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि शी जिनपिंग ही दोबारा सत्ता संभालेंगे। पिछले महीने सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन सिंह रावत ने चेतावनी दी थी कि चीन विवादित क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को जारी रखेगा। हमें अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।