फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में अब पैदा कीजिए दो बच्चे, कोई नहीं रोकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की सरकार ने वन चाइल्ड पॉलिसी को खत्म कर दिया है। इसके बाद अब चीन में लोग दो बच्चे पैदा कर सकेंगे। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सभी शादीशुदा जोड़ो को दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दे दी गई है। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार ने चार दिन चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। साथ ही चीन की आबादी भी दुनिया में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


पहले ही यह खबर आई थी कि चीन लंबे समय से चली आ रही अपनी एक संतान की नीति में ढील देगा और लेबर सुधार कैंपों को भी बंद करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए कहा था कि अब चीन में विवाहित दंपति एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर सकते हैं बशर्ते उनमें से एक अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो। चीन ग्रामीणों और नस्ली अल्पसंख्यकों के लिए पहले से ही इस नीति में छूट थी।
विज्ञापन

लेबर सुधार कैंपों की व्यवस्था को भी खत्म करेगा

शिन्हुआ के अनुसार चीन में कड़े श्रम द्वारा फिर से शिक्षित करने वाले लेबर सुधार कैंपों की व्यवस्था को भी खत्म करेगा। शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए कहा था कि यह कदम मानव अधिकार की स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया है।

चीन सरकार के ये निर्णय सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम के बाद आए हैं। चीन के नेताओं ने पहले भी इस व्यवस्था को समाप्त करने की बात की थी। करीब पांच दशक पहले बनाए गए कैंपों में हजारों लोगों को "लाओजियाओ" के तहत रखा जाता था। चीनी भाषा में "लाओजियाओ" का अर्थ है श्रम द्वारा फिर से शिक्षित करना।

चीन की पुलिस के पास किसी आरोपी को बगैर किसी मुकदमे के सालों तक इन कैंपों में रखने का अधिकार था। शिन्हुआ के अनुसार, "इन कैंपों को हटाने का निर्णय चीन में मानव अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।" पिछले साल चुने गए चीन के वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में हुए कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम में चीन में नए आर्थिक सुधार करने का भी निर्णय लिया गया है। परंपरागत तौर पर कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम के बाद सुधारों की उम्मीद रहती है क्योंकि यह पार्टी चुनावों के करीब एक साल बाद होती है। एक साल में ये नेता पार्टी पर अपना पकड़ बना लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें