उधर ऑस्ट्रेलिया के 104 वर्षीय बुजुर्ग डेविड गुडल इच्छा मृत्यु को गले लगाना चाहते हैं। उनका मानना है कि उनकी जिंदगी के अब कोई मायने नहीं बचे हैं। उनका कहना है कि ‘मुझे उस उम्र तक पहुंचने में बहुत खेद है, मैं खुश नहीं हूं, मैं मरना चाहता हूं।’
गुडल ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने वैज्ञानिकों में से एक हैं। वह स्विटजरलैंड जाना चाहते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में इच्छा मृत्यु अवैध है। उनका कहना है कि एक बुजुर्ग की अंतिम इच्छा को पूरा करना चाहिए और मैं इच्छा मृत्यु चाहता हूं।