फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: गंजेपन की नकली दवा बेचना पड़ा भारी, 85 लोगों को जेल की सजा

Sun, 04 Feb 2018 07:24 PM IST
एजेंसी, बीजिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में गंजेपन के इलाज की फर्जी दावा बेचने वाली एक कंपनी के 85 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है। ये सभी करोड़ों रुपये के युवान स्नेक ऑयल योजना चलाने के दोषी पाए गए।

विज्ञापन


द रिंग के तीन संस्थापकों और उसके कर्मचारियों को इनर मंगोलिया के ऑर्डोस के कोर्ट में बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया। 

चीनी मीडिया के अनुसार, द रिंग के तीन संस्थापकों को 11 से 13 साल कैद जबकि अन्य कर्मचारियों को एक से छह साल कैद की सजा दी गई है। 
विज्ञापन


संस्थापकों ने कर्मचारियों को इस तरह से प्रशिक्षित किया था कि वे खुद को स्वास्थ्य सलाहकार या डॉक्टर के रूप में पेश करते थे और लोगों को फोन पर टॉनिक खरीदने के लिए बहलाते थे। वे ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जो या तो अपने बाल खो चुके  होते थे या उन्हें उनमें ऐसी कोई कमजोरी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें