फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की वॉर्निंग, कोल्ड वार की मानसिकता से बाहर निकले अमेरिका

Sun, 04 Feb 2018 03:33 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की ओर से न्यूक्लियर पावर बढ़ाने की कोशिशों पर चीन ने नाराजगी जताई है। चीन ने अमेरिका को हिदायत दी है और कहा कि उसे कोल्ड वार की मानसिकता से बाहर आना चाहिए। दरअसल, अमेरिका की ओर से हाल ही में न्यूक्लियर पावर बढ़ाने के डाक्यूमेंट्स जारी किए गए थे और इस पर चीन ने चिंता जताई है।

विज्ञापन


चीन के गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि शांति और विकास का विश्व में बड़ा महत्व है। विश्व की बड़ी न्यूक्लियर शक्ति अमेरिका को भी शांति और विकास का ध्यान रखना चाहिए।

चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अमेरिका अपनी शीत युद्ध की मानसिकता को खत्म करेगा।' यही नहीं चीन ने कहा कि अमेरिका को उसके साथ आना चाहिए। चीन के मुताबिक दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध से क्षेत्र में स्थिरता पैदा हो सकेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के परमाणु हथियारों की डेवलपमेंट का रूस भी विरोध कर चुका है। रूस ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका का व्यवहार उकसाने वाला है और कहा कि ये तनाव बढ़ाने वाली हरकतें हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें