फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग

Tue, 29 Aug 2017 09:44 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
शी जिनपिंग और पीएम मोदी
विज्ञापन
डोकलाम में सड़क निर्माण का काम बंद करने पर चीन अपना वादा पूरा करता नजर नहीं आ रहा है। एक दिन पहले ही भारत और चीन 73 दिन से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने पर सहमत हुए थे। डोकलाम में चीनी सेना के सड़क निर्माण करने के बाद दोनों देशों की सेनाओं में तनातनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

 
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, सीमाओं की रक्षा संबंधी जरूरतों, जीवनस्तर सुधारने के लिए चीन लंबे समय से आधारभूत ढांचा विकसित करने के काम में जुटा है। इसमें सड़कों का निर्माण भी शामिल है। चीन के इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम जारी रखने के सवाल पर हुआ ने कहा, हम सभी प्रासंगिक कारकों पर विचार करेंगे। 

पढ़ें: खुद को फिर से राष्ट्रपति देखना चाहते हैं शी जिनपिंग, इसलिए जारी था डोकलाम विवाद

इसमें मौसम और जमीन की स्थिति के अनुरूप उचित निर्माण योजना बनाना भी शामिल है। हुआ ने फिर दोहराया कि चीन का सीमा दस्ता डोकलाम में डटा रहेगा और पेट्रोलिंग करता रहेगा। चीन ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करता रहेगा। 
विज्ञापन


हालांकि हुआ ने उस सवाल को टाल दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या चीन इस मामले में भूटान से बात कर रहा है। भूटान ने भी डोकलाम में चीनी सैनिकों के सड़क बनाने का विरोध किया था। हुआ ने कहा, फिलहाल हमने भारतीय सैनिकों के अवैध अतिक्रमण के मुद्दे को सुलझा लिया है।

पढ़ें: अलग राग अलाप रही चीनी मीडिया, कहा- डोकलाम से चीन ने नहीं, भारत ने हटाई अपनी सेना

जब पूछा गया कि चीन ने डोकलाम में गतिरोध खत्म करने के लिए सड़क निर्माण इसलिए रोक दिया ताकि ब्रिक्स सम्मेलन हो सके। इस पर हुआ ने कहा, राजनयिक चैनलों के माध्यम से मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान सभी संबंधित पक्षों के साझा हितों को हल करता है। यह एक बड़ा देश होने के नाते चीन के ईमानदार और जिम्मेदार रवैये को दर्शाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें