फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के रक्षा बजट में 7 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Sun, 05 Mar 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
शी जिनपिंग - फोटो : file photo
विज्ञापन
चीन इस साल अपने रक्षा खर्च में तकरीबन सात फीसदी की बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। हालांकि यह 2010 के बाद से अब तक की सबसे न्यूनतम वृद्धि है। शनिवार को इस बाबत जानकारी देते हुए चीन की शीर्ष विधायिका के वार्षिक सत्र की प्रवक्ता फु यींग ने कहा कि देश के आर्थिक विकास और रक्षा जरूरतों के अनुरूप में इसमें इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन


फु ने कहा कि चीन का रक्षा खर्च देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 1.3 फीसदी ही है। जबकि नाटो के सदस्य देशों ने जीडीपी के दो फीसदी तक रक्षा क्षेत्र पर खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में देश का रक्षा बजट 7.6 फीसदी बढ़ा था। वर्ष 2009 में चीन ने अपने रक्षा बजट में लगभग 15 फीसदी का इजाफा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें