फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से बचने के लिए चीन में एक गांव के सभी जोड़ियों ने लिया तलाक

Sat, 04 Mar 2017 03:35 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
चीनी युगल - फोटो : Dajle
विज्ञापन
दुनिया में अक्सर तलाक लेने के समाचार पति या पत्नी के एक-दूसरे से मनमुटाव या शोषण होने की स्थिति में सामने आते हैं। लेकिन चीन में एक पूरे गांव के तलाक लेने के समाचार हैं, लेकिन ऐसा पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते नहीं बल्कि गांव में होने वाले विकास कार्यक्रम के कारण हो रहा है। पूर्वी चीन के जिंग्यासु प्रांत के गांव में शादीशुदा जोड़ों ने सामूहिक तलाक लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जिंग्यासु प्रांत में चीनी सरकार ने हाईटेक जोन विकसित करने का प्रस्ताव बनाया है जिसकी जद में यहां का पूरा गांव आ रहा है। विकास की इस बयार में यहां रहने वाले ग्रामीणों के घर जबरदस्ती गिराए जा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ चीन में तलाक लेकर अकेले रहने वाले लोगों को घर मिलने का प्रस्ताव है। इस कारण लोगों ने सोचा कि यदि वे तलाक लेकर अकेले व्यक्ति के रूप में दावा करेंगे तो उन्हें एक घर और मिल सकता है। यही नहीं, बल्कि हर ग्रामीण को कम से कम 19 हजार डॉलर का मुआवजा अलग से मिलेगा।

चीन सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि घर गिराए जाने पर एक परिवार को मुआवजे में 220 वर्ग मीटर का घर ही मिलेगा। लेकिन तलाक के बाद बाहर जाने वाले व्यक्ति को 70 वर्ग मीटर का घर और मुआवजा अतिरिक्त रूप से मिलेगा। इसलिए कई ग्रामीणों को लगता है कि इस दोहरे लाभ का पूरा-पूरा लाभ इसी वक्त उठाया जा सकता है इसलिए सामूहिक तलाक से पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें