फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल के बाद अब चीन ने ताइवान का नाम बदला 

Wed, 27 Mar 2019 07:56 PM IST
तिवारी अभिषेक amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
शी जिनपिंग
विज्ञापन

भारत के अरुणाचल प्रदेश के छह जिलों का चीनी नाम रखने के कुछ दिन बाद चीन ने अब ताइवान का नाम बदल दिया है। चीन ताइवान को अपने अविभाज्य भाग के रूप में दावा करता है। चीन ने एक स्वशासित द्वीप ताइवान के नाम को बदलने की घोषणा एक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दौरान अपने संबोधन में किया। 

विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन द्वारा संचालित चीन के केंद्रीय टेलीविजन ने 11 अप्रैल को 2017 एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ताइवान को ‘झोंगहुआ ताइपे’ के बजाय ‘झोंगगुआ ताइपे’ से संबोधित किया है। झोंगगुआ और झोंगहुआ दोनों का मतलब चीन है लेकिन झोंगहुआ चीनी राष्ट्र की एक सामान्य अवधारणा को संदर्भित करता है जबकि झोंगगुआ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को संदर्भित करता है।

इस बदलाव के लिए ताइवान के मेनलैंड अफेयर्स के अध्यक्ष कैथरीन चांग ने आलोचना की। कैथेरीन ने कहा कि उसकी सरकार मेनलैंड से एकतरफा अधिनियम को स्वीकार नहीं करेगी। इससे पहले चीन ने अरुणाचल के छह जिलों का नाम बदलकर वोगेंलिंग, मिला री, क्यूएडेनगार्बो री, मेंकुआ, ब्यूमाला और नमकापबरी रख दिया और इसे अपने नक्शे में भी दर्शाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें