फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की अपील- उत्तर कोरिया मामले में संयम बरते सभी देश

Mon, 25 Dec 2017 07:47 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
china flag
विज्ञापन
 हालिया संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा मानने के बाद चीनी सरकार ने सभी देशों से संयम से काम लेने की अपील की और कहा कि वे तनाव को कम करने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन


उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने सोमवार को कहा कि सभी देश संयम बरतें और सकारात्मक व रचनात्मक प्रयासों से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव कम करें। हाल ही में उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एकमत से उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगा दिए। 

पढ़ें- चीन ने उड़ाया दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस विमान, जमीन-पानी पर कर सकता है लैंडिंग

दरअसल उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने जिस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है वह अमेरिका के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। हुआ का कहना है कि नया यूएन संकल्प उत्तर कोरिया पर ‘प्रतिकूल मानवतावादी प्रभाव नहीं बढ़ाने पर जोर देता है और उत्तर कोरिया में सामान्य आर्थिक गतिविधियों, मानवीय सहायताओं और राजनयिक दूतावासों की गतिविधियों को प्रभावित नहीं करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमेरिका को परमाणु संपन्न देश के साथ सहयोग करना सीखना होगा: उत्तर कोरिया

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन
उत्तर कोरिया ने कहा है कि यह अमेरिका का ख्वाब है कि वह परमाणु हथियारों का त्याग कर देगा। इस प्रस्ताव को अमेरिका ने बनाया है और उत्तर कोरिया का करीबी चीन मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

 उत्तर कोरियाई मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिबंध उन पर पूर्ण आर्थिक नाकेबंदी के समान है। उसने कहा कि अगर अमेरिका सुरक्षित रहना चाहता है तो उसे हमारे प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण नीति को छोड़ना होगा। 

अमेरिका को परमाणु संपन्न देश के साथ सहयोग करना सीखना होगा और अपने सपनों की उस दुनिया से बाहर आना होगा कि हर प्रकार की कठिनाइयों से जूझते हुए हमने जिन परमाणु हथियारों को विकसित और पूरा किया उनका त्याग कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें