चीन ने पिछले पांच वर्षों में 68.53 मिलियन लोगों को गरीबी से उबारा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह काम चीनी राष्ट्रपति
शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद हुई है।
चीन की राज्य परिषद प्रमुख समूह गरीबी उन्मूलन और विकास कार्यालय द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया कि सालाना 13 मिलियन लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया।
देश में गरीबी दर 2012 में 10.2 फीसदी से घटकर 2017 में 3.1 फीसदी आई है। पिछले साल की समाप्ति पर 30 मिलियन चीनी लोग राष्ट्रीय गरीबी रेखा के नीचे थे।