फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के 'वारेन बफेट' हुए लापता, अरबपतियों में थे शुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक, ग्वा ग्वॉन्गचांग के लापता होने की खबर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन के वॉरेन बफेट के नाम से चर्चित अरबपति व्यवसायी ग्वॉन्गचांग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक चीनी पत्रिका काएशीन के अनुसार ग्वॉन्गचांग की कंपनी फोसून इंटरनेशनल के कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर से अपने मालिक के साथ संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


पत्रिका का कहना है कि वे आखिरी बार शांघाई के हवाई अड्डे पर देखे गए थे। शुक्रवार को कंपनी ने हांग कांग शेयर बाजार को उसके शेयर की फरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कहा था।

कंपनी का कहना था कि पूरी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। ग्वॉन्गचांग को अगस्त में हुए एक भ्रष्टाचार के मामले से भी जोड़ा गया था। लोगों का मानना है कि ग्वॉन्गचांग को चीन की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत पकड़ा गया हो सकता है।
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में सरकारी कंपनियों के कई अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। बीबीसी संवाददाता माइकल ब्रिस्टो के अनुसार ग्वॉन्गचांग का व्यापार पूरे विश्व में फैला हुआ है। वे फ्रांसीसी पर्यटन कंपनी, क्लब मैड के मालिक हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति 700 करोड़ डॉलर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें