फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने शुरू किया 5 G नेटवर्क का ट्रॉयल, 20 गुना तेजी से करेगा डेटा ट्रांसमिट

Thu, 06 Oct 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
5जी
विज्ञापन
एक तरफ भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स 3जी और 4 जी की बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत है तो वहीं चीन में 5जी टेलीकम्युनिकेशन के लिए ट्रायल शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि 5जी नेटवर्क 4जी की तुलना में 20 गुना तेजी से डेटा ट्रांसमिट कर सकेगा। 
विज्ञापन


हॉन्गकॉन्ग के साउथ चाइना मॉर्निंग न्यूज पेपर ने बेनर्स्टेन रिसर्च के हवाले से कहा कि चीन में मल्टीपल-एंटिना सिस्टम समेत 5जी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए टेस्ट चल रहा है। इसके तहत ज्यादा मोबाइल डाटा यूज करने की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 

इंडस्ट्री एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री (MIIT) के मुताबिक, चीन में 1.3 अरब मोबाइल फोन यूजर्स हैं। इनमें 30 फीसद यूजर्स 4G नेटवर्क यूज करते हैं।  5G नेटवर्क 1 सेकेंड में 20 गीगाबाइट्स तक की स्पीड पकड़ सकेगा। 
विज्ञापन



चाइना मोबाइलयह एलान कर चुकी है कि 2020 तक वह देश में 5जी नेटवर्क सर्विस लॉन्च कर देगी। बता दें कि भारत में 2जी दुनिया से 25 साल बाद, 3जी 10 साल बाद और 4जी 5 साल बाद आया है। 5जी दुनिया के बड़े देशों में 2018 की शुरुआत तक आने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें