फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने दलाई लामा को ‘मायावी शख्स’ कहा

Wed, 08 Mar 2017 03:33 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : file photo
विज्ञापन
तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा द्वारा की गई ‘ब्रेन वाली टिप्पणी’ पर चीन ने मंगलवार को पलटवार किया। उसने कहा कि दलाई लामा बेहद ही मायावी शख्स हैं। ब्रिटेन में जन्मे मशहूर कॉमेडियन जॉन ओलिवर को धर्मशाला में दिए साक्षात्कार में 81 वर्षीय तिब्बती धर्मगुरु ने कहा था कि वह आखिरी दलाई लामा हो सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह चिंतित हैं कि उनकी मौत के बाद चीन अपना दलाई लामा नियुक्त कर सकता है, इस पर उन्होंने कहा कि यह मूर्खतापूर्ण होगा। 
विज्ञापन


दलाई लामा ने कहा, ‘आप जानते हैं कि हमारे दिमाग के पास कॉमन सेंस होता है लेकिन चीनी कट्टरपंथियों में दिमाग का वो हिस्सा गायब है।’ चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि यह साक्षात्कार तो एक मनोरंजन कार्यक्रम लगता है जबकि शब्दों में सच्चाई कुछ भी नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा, ‘हम हमेशा कहते हैं कि 14वें दलाई लामा राजनीतिक तौर पर निर्वासित हैं जो चीन विरोधी गतिविधियों के लिए धार्मिक चोला पहने हुए हैं।’ चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हमने इस प्रोग्राम पर गौर किया है। तिब्बत के मसले पर चीन का रुख पहले की तरह बिल्कुल स्पष्ट है। चीन ने हाल में दलाई लामा को अरुणाचल प्रदेश जाने की अनुमति देने पर भारत की आलोचना की थी, वह इसे दक्षिणी तिब्बत मानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें