फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां के 5 स्टार होटलों में एक ही कपड़े से साफ होते हैं कप और टॉयलेट, वीडियो वायरल

Sun, 18 Nov 2018 08:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में लग्जरी होटलों में सफाई को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बुधवार को एक अंडरकवर वीडियो रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया। चीन के हुआजोंग नामक एक इंटरनेट सेलिब्रिटी द्वारा पोस्ट की गई एक वीडियो ने पांच सितारा होटलों में की जाने वाली सफाई की पोल खोल कर रख दी है। वैसे तो हम सब उन्हीं होटलों का पसंद करते हैं जिनमें साफ-सफाई का विशेष इंतजाम होता है। लेकिन साफ-सफाई का ये वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे और होटलों की साफ-सफाई से तौबा कर लेंगे। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि चीन के लक्जरी होटल में सफाई कर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच सितारा होटल का एक कर्मचारी एक ही कपड़े से टॉयलेट, सिंक व पानी के कप आदि साफ करते हुए होटल का फर्श और शीशे आदि साफ करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि शांगरी-ला, हिल्टन, मैरियट, हयात समेत आदि लगभग 14 लग्जरी होटलों में ऐसा होते हुए दिखाया गया है।

शांगरी-ला होटल में एक रात को रुकने का किराया 148 पाउंड से लेकर 284 पाउंड तक है। यहां एक क्लीनर चाय कप को कपड़े से कप को साफ कर रहा था और उसी से सिंक और कप प्लेट को भी साफ कर रहा था। हालांकि चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने एक छिपे हुए कैमरे के वीडियो के बाद एक दर्जन पांच सितारा होटलों में खराब स्वच्छता की जांच शुरू की है। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होटलों की साफ-सफाई को उजागर किया गया है।  
विज्ञापन


वायरल वीडियो फुटेज चीनी सोशल मीडिया साइट वेबो पर अपलोड किया गया है। चश्मा और कटलरी को पोंछने और यहां तक कि उसी कपड़े का उपयोग करके शौचालय और सिंक दोनों को साफ करने के लिए गंदे तौलिए और फलालैन का उपयोग करते होटल क्लीनर दिख रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें