फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव पर चीन के रुख में बदलाव, राजनीतिक अशांति को हल करने के लिए वार्ता को इच्छुक

Fri, 09 Feb 2018 12:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने बृहस्पतिवार को मालदीव पर संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता का विरोध किया है लेकिन विदेशी हस्तक्षेप के लिए अपने विरोध को कम किया है। चीन ने अपने रुख में बदलाव करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय राजनीतिक अशांति को हल करने के लिए मालदीव की पार्टियों को समर्थन और सुविधा प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले मालदीव के मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने संकट का समाधान करने के लिए सर्वपक्षीय वार्ता की सुविधा प्रदान करने की पेशकश की है। 

चीन इस द्वीपीय देश में संदर्भित पार्टियों के साथ बातचीत चाहता है। यह पूछे जाने पर चीन मालदीव के मसले पर संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता क्यों नहीं चाहता है। गेंग ने कहा कि मैंने स्पष्ट कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मालदीव की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का आदर करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें